चार ब्राह्मणों की कहानी

चार ब्राह्मणों की कहानी

एक गांव में चार ब्राह्मण रहते थे। तीन ब्राह्मण हर वक्त किताबों को पढ़ते रहते थे और सारा वक्त ज्ञान अर्जित करने में लगाते थे। चौथा ब्राह्मण समझदार था पर वह किताबों का उतना अध्ययन नहीं करता था। एक बार तीनों ब्राह्मणों ने सोचा कि वो दूर यात्रा करके राजा से मिलने जाएंगे। अपनी विद्या से उन्हें प्रभावित करके ईनाम लेंगे। चौथे ब्राह्मण ने उनसे विनती की, “मुझे भी अपने साथ ले चलो। ” चार ब्राह्मणों की कहानी

उन तीनों ने चौथे ब्राह्मण को अपने साथ ले लिया। रास्ते में जंगल से गुजरते वक्त उन्हें किसी जानवर की हड्डियां दिखीं। पहले ब्राह्मण ने हड्डियों को देखा और कहा, “ये तो शेर की हड्डियां हैं। हमें अपनी विद्या के उपयोग से इसे जीवित करना चाहिए । “

पहले ब्राह्मण ने मंत्र उच्चारण से शेर की हड्डियां जोड़ दीं। दूसरे ब्राह्मण ने शेर के कंकाल के पास बैठकर अपनी मंत्र शक्ति से हड्डियों पर मांस चढ़ा दिया । चार ब्राह्मणों की कहानी

चौथा ब्राह्मण अपने दोस्तों की बेवकूफी पर भौंचक्का रह गया। वो उन्हें समझाते हुए बोला, “इतना बहुत है। अब और कुछ मत करो वरना यह शेर जीवित होकर हम सबको खा जाएगा। “

अभिमानी दोस्त उसका मज़ाक उड़ाते हुए बोले, “तुम डरपोक हो। हमारी विद्या से ईर्ष्या करते हो। हम विद्या अर्जित करके महा पंडित हो गए हैं। हम अपनी मंत्र शक्ति से शेर को अपना गुलाम बना लेंगे। ” चार ब्राह्मणों की कहानी

इससे पहले कि तीसरा ब्राह्मण शेर को जीवित कर दे, चौथा ब्राह्मण जल्दी से पेड़ पर चढ़ गया। तीसरे ब्राह्मण ने अपना मंत्र पढ़ा। शेर जीवित हो गया। वह भूखा था। तीनों ब्राह्मणों को अपने आगे देख वह उनपर हमला करके उन्हें खा गया। शेर के जाने के बाद चौथा ब्राह्मण पेड़ से उतरा और उदास होकर वापिस घर चला गया। चार ब्राह्मणों की कहानी

नैतिक शिक्षा :-

व्यवहारिक ज्ञान किताबी ज्ञान से बड़ा होता है।

प्रिय मित्रों मुझे उम्मीद है कि यह पंचतन्त्र की कहानी आपको पसंद आई होगी अगर यह कहानी आपको पसंद आई है तो कृपया लाइक करें कमेंट करें एवं अपने प्रिय मित्रों में शेयर जरूर करें साथ ही साथ आप अगर पंचतंत्र की और भी कोई कहानियां पढ़ने की इच्छुक है तो कृपया नीचे दिए गए समरी पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं। धन्यवाद!🙏🏻

पंचतन्त्र की कहानियाँ

1. पंचतन्त्र की रचना कैसे हुई 2. नटखट बंदर 3. सियार और ढोल 4. मूर्ख साधु 5. भेड़िया और दो भेड़ 6. कौवे और सांप 7. चालाक खरगोश। 8. नीला सियार 9. भोला ऊंट 10. शेर और बढ़ई 11. चूहा और साधु 12. लालची सियार 13. मूर्ख बंदर 14. शिक्षा का महत्त्व 15. मूर्ख दोस्त•• 16. दो सिर वाली चिड़िया • • 17. सौदा • • 18. दुर्भाग्यशाली बुनकर 19. बैल और लालची सियार • • 20. कबूतर और बहेलिया • • 21. शेर और बैल • 22. बगुला और केकड़ा•• 23. लापरवाह कछुआ. 24. तीन मछलियां.. 25. लोमड़ी और बूढ़ा शेर•• 26. ईर्ष्यालु गधा • • 27. भेड़िया और कुत्ता•• 28. जूं और खटमल • 29. गौरैया और हाथी की लड़ाई • • 30. धूर्त सियार • • 31. शाही नौकर और व्यापारी • • 32. चूहा और तराजू•• 33. भेड़िया और सारस 34. सारस और लोमड़ी • • 35. कछुआ और खरगोश•• 36. चींटी और कबूतर • • 37. अकृतज्ञ मनुष्य.. 38. हंस और उल्लू • • 39. समझदार हंस•• 40. शेर और भेड़ • • 41. धर्मबुद्धि और पापबुद्धि.. 42. चिडिया और बंदर•• 43. इन्द्रदेव का तोता •• 44. मूर्ख सारस •• 45. चोर का बलिदान •• 46. चार दोस्त और शिकारी • • 47. समुद्र और पक्षी के अंडे • 48. चरवाहा और भेड़िया 49. दो यात्री और भालू • • 50. शेर का हिस्सा •• ●● 51. लालच बुरी बला • 52. खट्टे अंगूर•• 53. संगीतकार गधा 54. राक्षस और ब्राह्मण •• 55. ऊंट की घंटी•• 56. बाघ और यात्री •• 57. सियार ने हाथी को कैसे खाया • 58. मूर्ख गधा और शेर • • 59. बकरी और लोमड़ी•• 60. बत्तख और सोने के अंडे • • 61. ब्राह्मण और नाग • 62. अहंकारी हंस •• 63. त्याग .. 64. बूढ़ा आदमी और उसकी पत्नी 65. चुहिया की शादी•• 66. ब्राह्मण, चोर और राक्षस • • 67. ब्राह्मण का सपना•• 68. •• राजा और कुम्हार 69  नन्हा सियार• 70. चोर और बहरूपी राक्षस•• 71. पक्षियों का राजा•• 72. हाथी और खरगोश•• 73. धूर्त बिल्ला•• 74. नाग और चींटी•• 75. चूहा और हाथी • • 76. पंडित की बकरी•• 77. सोने की बीट देने वाला पक्षी • • 78. बोलने वाली गुफा •• 79. मूर्ख मेंढक•• 80. दो सांप•• 81. कौवों और उल्लुओं का युद्ध • • 82. बंदर और मगरमच्छ•• 83. शेर की खाल • 84. कुत्ते की शहर यात्रा •• 85. वफादार नेवला.. 86. मूर्ख नाई•• 87. शेर और चार बैल • • 88. अंधा गिद्ध और बिल्ली • • 89. बैल और बकरी•• 90. लालची कुत्ता•• 91. मूर्ख मेंढक और सांप • • 92. चार ब्राह्मण●● 93.राजा के बंदर • • 94. सियार और हाथी.. 95. कुत्ता और गधा •• 96. शेर बिल्ली और चूहा • • 97. बंदर और घंटी.. 98. लोमड़ी और कौवा • • 9 9. बंदर और बिल्लियां.. 100. प्यासा कौआ • • 101. शेर और चूहा • •

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *