राम जन्मभूमि का इतिहास
आखिर कब बसी थी अयोध्या:अथर्ववेद में अयोध्या का पहला जिक्र, मगर असल में उम्र कितनी कोई नहीं जानता
3 घंटे पहलेलेखक: रितेश शुक्ल राम नाम की गूंज आज अयोध्या से निकलकर पूरे देश में फैली है। लेकिन राम से पहले अयोध्या कैसी थी? किसने बसाया था अयोध्या को? क्यों ये स्थान इतिहास में इतना महत्वपूर्ण था?




अयोध्या, राम और राम मंदिर का इतिहास खंगालती दैनिक भास्कर की खास सीरीज ‘राम जन्मभूमि का इतिहास’ के पहले एपिसोड में जानिए इतिहास में अयोध्या का जिक्र कहां-कहां मिलता है।
राम का जिक्र वाल्मीकि रामायण के अलावा कहीं और मिलता है या नहीं…क्या थी राम के अवतार की कहानी…
इतिहासकार कहते हैं अयोध्या 3000 साल पुरानी…वैदिक जानकार कहते हैं-ये गणना गलत
वेद-पुराण, उपनिषद और वाल्मीकि रामायण में अयोध्या का जिक्र तो है, लेकिन इन ग्रंथों के आधार पर अयोध्या की उम्र कैलकुलेट करना असंभव ही लगता है।
इतिहासकार ए.एल. बाशम के मुताबिक सरयू का जिक्र करने वाले ऋग्वेद का संकलन करीब 3500 साल पहले हुआ था। जबकि अयोध्या का जिक्र जिस अथर्ववेद में मिलता है, उसका संकलन 3000 साल पहले पूरा हुआ होगा।
इसी वजह से कुछ इतिहासकार ये तर्क देते हैं कि अयोध्या की उम्र अथर्ववेद के बराबर ही होगी। डॉ. याकोबी मैक्डोनाल्ड से लेकर मॉनियर विलियम्स जैसे इतिहासकार भी मानते हैं कि राम का जन्म आज से 2500 से 3000 साल पहले हुआ था।
हालांकि वेदों और पुराणों के हिसाब से गणना करने वाले इससे सहमत नहीं है। ऐसा माना जाता है कि वेदों का अस्तित्व उनके संकलन से बहुत पहले से है और ये श्रुति परंपरा में चल रहे थे।
यानी इन्हें लिखने के बजाय बोलकर अगली पीढ़ी को सिखाया जाता था। अथर्ववेद के संकलन से बहुत पहले से ही अयोध्या का जिक्र श्रुति परंपरा में था और इस हिसाब से उसका अस्तित्व भी इससे काफी पहले से था।
उज्जैन के विक्रम विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति बी.के. शर्मा कहते हैं कि राम का जन्म त्रेता युग की शुरुआत में हुआ था। हर युग के समय को जोड़ें राम का जन्म आज से करीब 8.70 लाख साल पहले हुआ होगा।



अब देखिए, इतिहास के दस्तावेजों में अयोध्या का जिक्र कहां-कहां मिलता है…
राम के जन्म और उनके अवतार पर भी इतिहास तो मौन है।
देखिए, पौराणिक मान्यताओं में क्या है राम की कहानी…



यूट्यूब चैनल पर सुनने के लिए
कवि गंग के दोहे सुनने के लिए👉 (click here)
गिरधर की कुंडलियाँ सुनने के लिए👉 (click here)
धर्म क्या है ? सुनने के लिए👉 (click here)