शेर और बैल की कहानी

शेर और बैल की कहानी

एक बार नदी से पानी पीते हुए शेर ने एक अजीब सी आवाज सुनी। शेर उस आवाज को सुनकर डर गया क्योंकि ऐसी आवाज उसने पहली बार सुनी थी । वह सरपट अपनी गुफा की ओर दौड़ा। दो सियारों ने उसे इस तरह भागते हुए देखा। पहला सियार दूसरे से बोला, “हमें । राजा से पूछना चाहिए कि वह किस बात से इतने डरे हुए है। ” शेर और बैल की कहानी

दूसरा सियार इससे सहमत नहीं था। उसे लगता था कि राजा के मामले में दखलअंदाजी करना ठीक नहीं। पर पहले सियार ने जोर डाला क्योंकि वह राजा को प्रभावित करके उसका सलाहकार बनना चाहता था। शेर और बैल की कहानी

अगले दिन दोनों सियार शेर की गुफा में गए और शेर से कहा, “महाराज! आप इतने डरे हुए क्यों है ? “

शेर ने उन्हें उस अजीब आवाज के बारे में बताया। सियारों ने उससे इस मामले की जांच करने का वादा किया। अंततः उन्हें पता चल ही गया कि एक बैल ये अजीब आवाजें निकाल रहा है। सियार फिर से शेर के पास गए और बोला, “महाराज एक बैल बिना आज्ञा आपके क्षेत्र में घुस आया है। आप कहें तो हम उसे आपकी सेवा करने के लिए कहें । ” शेर और बैल की कहानी

शेर मान गया। पहला सियार बैल के पास जाकर बोला, “क्या तुम्हारे पास इस जंगल में रहने के लिए शेर की आज्ञा है?”

‘नहीं, मुझे तो मेरा मालिक यहां छोड़कर चला गया।” बैल ने जवाब दिया।

सियार ने जंगल में रहने के एवज़ में बैल को शेर की सेवा करने के लिए राजी कर लिया। शेर सियारों की सुझबुझ से इतना प्रभावित हुआ कि उन्हें अपना मंत्री नियुक्त कर दिया। शेर और बैल की कहानी

शेर की बैल से दोस्ती हो गयी और वह अपना ज्यादातर समय बैल के साथ बिताने लगा।

जल्दी ही बैल ने शेर को शिकार न करने के लिए मना लिया। सियारों को इस बात से बड़ी तकलीफ हुई क्योंकि अब उन्हें भी खाने के लिए जानवर नहीं मिलते थे। उन्होंने बैल से छुटकारा पाने की युक्ति खोजी ।

पहला सियार शेर के पास जाकर बोला, “महाराज, यह बैल आपका शत्रु है। इसने जानबूझ कर आपका शिकार छुड़वाया । आप तो मांसाहारी हो । आप जानवरों को खाकर ही स्वस्थ रहोगे। आपको कमजोर करके वह आपको मारकर जंगल का राजा बनना चाहता है। ” शेर और बैल की कहानी

शेर को अब बैल पर शक होने लगा। दूसरा सियार बैल के पास गया और बोला, “तुम बहुत मासूम हो जो तुमने शेर पर भरोसा किया। वह तुम्हें मारना चाहता है। “

बैल ने सियार को उसके सुझाव के लिए धन्यवाद किया। अगले दिन शेर, बैल से मिलने गया। उसने देखा कि बैल गुर्रा रहा है और उसपे आक्रमण करने वाला है। शेर ने बैल पर हमला कर दिया और उसे मार दिया। सियारों ने अपनी सफलता का जश्न मनाया। शेर और बैल की कहानी

नैतिक शिक्षा :-

बुरे व्यक्ति की संगत से बचें। 

प्रिय मित्रों मुझे उम्मीद है कि यह पंचतन्त्र की कहानी आपको पसंद आई होगी अगर यह कहानी आपको पसंद आई है तो कृपया लाइक करें कमेंट करें एवं अपने प्रिय मित्रों में शेयर जरूर करें साथ ही साथ आप अगर पंचतंत्र की और भी कोई कहानियां पढ़ने की इच्छुक है तो कृपया नीचे दिए गए समरी पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं। धन्यवाद!🙏🏻

पंचतन्त्र की कहानियाँ

1. पंचतन्त्र की रचना कैसे हुई 2. नटखट बंदर 3. सियार और ढोल 4. मूर्ख साधु 5. भेड़िया और दो भेड़ 6. कौवे और सांप 7. चालाक खरगोश। 8. नीला सियार 9. भोला ऊंट 10. शेर और बढ़ई 11. चूहा और साधु 12. लालची सियार 13. मूर्ख बंदर 14. शिक्षा का महत्त्व 15. मूर्ख दोस्त•• 16. दो सिर वाली चिड़िया • • 17. सौदा • • 18. दुर्भाग्यशाली बुनकर 19. बैल और लालची सियार • • 20. कबूतर और बहेलिया • • 21. शेर और बैल • 22. बगुला और केकड़ा•• 23. लापरवाह कछुआ. 24. तीन मछलियां.. 25. लोमड़ी और बूढ़ा शेर•• 26. ईर्ष्यालु गधा • • 27. भेड़िया और कुत्ता•• 28. जूं और खटमल • 29. गौरैया और हाथी की लड़ाई • • 30. धूर्त सियार • • 31. शाही नौकर और व्यापारी • • 32. चूहा और तराजू•• 33. भेड़िया और सारस 34. सारस और लोमड़ी • • 35. कछुआ और खरगोश•• 36. चींटी और कबूतर • • 37. अकृतज्ञ मनुष्य.. 38. हंस और उल्लू • • 39. समझदार हंस•• 40. शेर और भेड़ • • 41. धर्मबुद्धि और पापबुद्धि.. 42. चिडिया और बंदर•• 43. इन्द्रदेव का तोता •• 44. मूर्ख सारस •• 45. चोर का बलिदान •• 46. चार दोस्त और शिकारी • • 47. समुद्र और पक्षी के अंडे • 48. चरवाहा और भेड़िया 49. दो यात्री और भालू • • 50. शेर का हिस्सा •• ●● 51. लालच बुरी बला • 52. खट्टे अंगूर•• 53. संगीतकार गधा 54. राक्षस और ब्राह्मण •• 55. ऊंट की घंटी•• 56. बाघ और यात्री •• 57. सियार ने हाथी को कैसे खाया • 58. मूर्ख गधा और शेर • • 59. बकरी और लोमड़ी•• 60. बत्तख और सोने के अंडे • • 61. ब्राह्मण और नाग • 62. अहंकारी हंस •• 63. त्याग .. 64. बूढ़ा आदमी और उसकी पत्नी 65. चुहिया की शादी•• 66. ब्राह्मण, चोर और राक्षस • • 67. ब्राह्मण का सपना•• 68. •• राजा और कुम्हार 69  नन्हा सियार• 70. चोर और बहरूपी राक्षस•• 71. पक्षियों का राजा•• 72. हाथी और खरगोश•• 73. धूर्त बिल्ला•• 74. नाग और चींटी•• 75. चूहा और हाथी • • 76. पंडित की बकरी•• 77. सोने की बीट देने वाला पक्षी • • 78. बोलने वाली गुफा •• 79. मूर्ख मेंढक•• 80. दो सांप•• 81. कौवों और उल्लुओं का युद्ध • • 82. बंदर और मगरमच्छ•• 83. शेर की खाल • 84. कुत्ते की शहर यात्रा •• 85. वफादार नेवला.. 86. मूर्ख नाई•• 87. शेर और चार बैल • • 88. अंधा गिद्ध और बिल्ली • • 89. बैल और बकरी•• 90. लालची कुत्ता•• 91. मूर्ख मेंढक और सांप • • 92. चार ब्राह्मण●● 93.राजा के बंदर • • 94. सियार और हाथी.. 95. कुत्ता और गधा •• 96. शेर बिल्ली और चूहा • • 97. बंदर और घंटी.. 98. लोमड़ी और कौवा • • 9 9. बंदर और बिल्लियां.. 100. प्यासा कौआ • • 101. शेर और चूहा • •

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *